हरदोई, जुलाई 7 -- हरदोई। नया गांव हबीबपुर निवासी बालस्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चार जुलाई को सुबह करीब 11 बजे अपने काम से सदर तहसील गया था। आरोप है कि वहां उसका भाई मुन्ना और भाभी पूनम पहुंच गए। जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। बचाने आई मामा की बेटी कविता के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...