बदायूं, अप्रैल 24 -- दातागंज। तहसील परिसर में लगे चारों इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच तहसील आने वाले ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। तहसील क्षेत्र में आने वाले किसानों और वादकारियों की सुविधा के लिए लगाए गए हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। इसको लेकर तहसीलदार के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता एडवोकेट ने उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर तत्काल सुधार की मांग की। इस पर एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को हैंडपंप ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.