तहसील परिसर में किया गया पौध रोपण
मिर्जापुर, जून 29 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से सोमवार को तहसील परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार, तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा और पूर्व प्रमुख जय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रुद्राक्ष एवं आम के पौधे रोपकर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाने में पेड़ों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे तभी सार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.