उरई, जून 18 -- जालौन।संवाददाता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को तहसील परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एवं आयुष चिकित्सक डॉ. आयुष सक्सेना ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। एसडीएम रिंकू सिंह राही ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए योग जरूरी यह भी पढ़ें- योग सप्ताह के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...