लखनऊ, जून 4 -- मोहनलालगंज तहसील परिसर के समीप उप निबंधक कार्यालय का भवन बनाने के लिए 953 वर्ग मीटर जमीन दिए जाने के प्रस्ताव को कैबनेट में मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को मोहनलालगंज में वकीलों ने खुशी मनाई। बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर आभार जताया है। मोहनलालगंज तहसील परिसर में प्रथमतल पर एक हॉल में रजिस्ट्री पंजीकरण का काम होता है। जगह कम होने के चलते नए भवन निर्माण के लिए तहसील प्रशासन ने मोहनलालगंज तहसील परिसर से आठ किलोमीटर दूर मोहारीकलां में जमीन का आवंटन कर दिया। जानकारी होने के बाद वकीलों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मामला डीएम विशाख जी तक पहुंचा। यह भी पढ़ें- कैबिनेट : मोहनलाल गंज में उप निबंधक कार्यालय बनाने को दी गई जमीन डीएम ने वकीलों से बातचीत कर तहसील के पिछले हिस्से के पास वेयर हाउस के समीप खाली पड़ी जमीन पर ...