शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- जलालाबाद तहसील दिवस में सोमवार को अचानक कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी की उपस्थिति ने अधिकारियों की लापरवाही उजागर कर दी। निरीक्षण के दौरान कई वरीय अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिससे कमिश्नर नाराज हो गए। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों को मौके पर ही रजिस्टर में दर्ज कर फोटो खींचकर अपने साथ ले लिया और संबंधित विभागों को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। यदि निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई, तो शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। तहसील दिवस पर कमिश्नर के निरीक्षण के समय केवल प्रमुख अधिकारी एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एसडीएम प्रभात राय, तहसीलदार अनुराग दुबे और एडीओ उपस्थित थे। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण, एमओआईसी, विद्युत एसडीओ समेत अन्य अधिकारी अनुपस्थित थे। उपस्थित कर्मचारी तृतीय वर्ग के थे। उनके पास अधिकृत पत्र भी नहीं था। एडीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.