तहसील दिवस में 20 शिकायतें पहुंचीं, छह का मौके पर निस्तारण
रुडकी, अक्टूबर 6 -- लक्सर, संवाददाता। तहसील मुख्यालय पर मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 20 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में भुरनी गांव निवासी धर्मवीर ने गांव में किए गए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। सुल्तानपुर निवासी नसरीन जहां ने राशन कार्ड को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की शिकायत की। कस्बा निवासी बबली देवी ने सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: 20 साल से पीएसी जवानों का ठिकाना था अमृत लॉ कॉलेज, हादसे के बाद ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.