बागेश्वर, अप्रैल 7 -- मंगलवार को तहसील काफलीगैर अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बोहाला में तहसील दिवस आयोजित हुआ। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने सभी अधिकारियों को विभागीय स्तर से तहसील दिवस में दर्ज हुई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मुआवजा आदि को लेकर 19 समस्याएं व शिकायतें दर्ज करवाईं। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता जनमानस की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगा...