रुद्रपुर, फरवरी 3 -- किच्छा, संवाददाता। तहसील दिवस पर एसडीएम गौरव पांडेय ने तहसील मुख्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और कई का मौके पर ही निस्तारण किया। ज्यादातर शिकायतें भूमि और राशन से संबंधित थीं। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन भूमि संबंधी और तीन राशन संबंधी थीं। पूर्व प्रधान अभय कुमार उर्फ रामबाबू ने शिवा राइस मिल से सेंट पीटर स्कूल तक सीसी रोड निर्माण की मांग रखी। वार्ड एक, भूड़ा के लोगों ने भूमि की पैमाइश कराने और ग्राम वीरू नगला निवासी गंगादेई ने भूमि पर कब्जा दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। राशन से जुड़ी शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर निस्तारण किया। शिविर में तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.