हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस दौरान शिक्षा, सड़क और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने इंदिरानगर की कई समस्याएं उठाईं। उन्होंने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज वनभूलपुरा में पिछले एक वर्ष से उर्दू अध्यापक नहीं होने से अधिकांश छात्र उर्दू विषय से वंचित हैं। इंदिरा नगर दुर्गा मंदिर, मोहम्मदी चौक, बरसाती क्षेत्र और इंटर कॉलेज मार्ग की टूटी पुलियाओं की मरम्मत, वार्ड संख्या 32 में सीवर लाइन बिछाने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग रखी गई। विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का भी अनुरोध किया गया। इस अवसर पर मशहूर अहमद, फह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.