मुजफ्फर नगर, जून 18 -- मुजफ्फरनगर। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विपणन विकास सहायता कार्यक्रम (एस.सी.एस.पी.) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जिले की प्रत्येक तहसील में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। इसी क्रम में डीएम के अनुमोदन के बाद आगामी 20 जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे बुढ़ाना तहसील परिसर में इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तय किया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने जनपद के इच्छुक व्यक्तियों से अपील की है कि वे नियत तिथि, समय और स्थान पर पह...