मेरठ, जनवरी 28 -- सरधना। मंगलवार सुबह तहसील तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से टंकी की पाइपलाइन फट गई। इससे दिनभर सड़क पर पानी बहता रहा। आसपास के मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य किया जिसके बाद शाम को आपूर्ति सुचारू हो सकी। बता दें, कि पालिका में लगे नलकूप से आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जाती है। तहसील तिराहे पर टंकी की पाइपलाइन नाले के ऊपर से होकर गुजर रही है जो आए दिन टूटती रहती है। मंगलवार सुबह किसी अज्ञात वाहन ने पाइप लाइन में टक्कर मार दी जिससे पाइप फट गया और सड़क पर फव्वारा शुरू हो गया। ऐसे में आसपास इलाकों में जलापूर्ति बाधित हो गई। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मामले की सूचना नगर पालिका में दी। दोपहर बाद पालिका कर्मचारी लाइन ठीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.