फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- थाना एका के नगला धारू भगनेर एका निवासी सनी का कहना है कि गांव आपुर में उनकी जमीन है। इस जमीन को लेकर विरामपुर निवासी रिंकू, वीरपाल, लक्ष्मन सिंह, श्यामपाल सिंह, बिहारी सिंह से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इस मामले की शिकायत करने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच के साथ में राजस्व विभाग की टीम ने नाप-तोल भी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी खेत पर आए तथा ट्रेक्टर से खेत की मेड़ को तोड़ कर अवैध कब्जा कर लिया। सनी का कहना है कि आरोपियों ने खेत पर नहीं जाने की धमकी दी है तथा खेत पर जाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए कहते हैं कि किसी बुजुर्ग को मार कर झूठा मुकदमा लगा देंगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...