तहसील घेराव की दी चेतावनी
कन्नौज, अप्रैल 29 -- छिबरामऊ। भाकियू बलराज गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजी. सौरभ यादव ने बताया कि रतनपुर गांव में लेखपाल द्वारा की जा रही मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ बहुत शीघ्र ही तहसील का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम रतनपुर निवासी भाकियू बलराज के तहसील मंत्रीी अनिल यादव का काफी पुराना पट्टा था, जिस पर मकान बना हुआ था। गेट पुराना होने की वजह से उन्होंने नया लगवाया। इस पर विरोधियों ने लेखपाल से सांठगांठ कर गेट को जबरन तुड़वा दिया। इसके लिए न तो पीडि़त किसान को कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी भी अधिकारी का कोई आदेश दिखाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.