पीलीभीत, जनवरी 23 -- कलीनगर। भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले किसानों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि तहसील क्षेत्र के ग्राम सिमरा तालुका महाराजपुर में सीलिंग की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इसमें लेखपाल की भूमिका पर सवाल उठाए। तहसील गेट पर धरने में किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे किसानों में आक्रोश है। लेखपाल को तत्काल हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के चलते तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।धरने का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह कर रहे हैं। इस दौरान तहसील अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह खैरा, उपाध्यक्ष अरविंद य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.