पीलीभीत, मई 19 -- बीसलपुर। तहसील कार्यालय गेट पर आए दिन बाइके खड़ी करने वालों को काफी महंगा पड़ गया। एसडीएम के निर्देश पर गार्ड ने बाइकों की पंचर कर दिया। जिससे अफरा तफरी मची रही। बीसलपुर में तहसील कार्यालय गेट के सामने लोग अपनी बाइके खड़ी कर देते हैं। जिससे अधिकारियों की गाड़ियां कार्यालय के अंदर जाने में बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाम के कारण लोगों को दिक्कते हो रही हैं। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने जब गेट पर बाइके खड़ी देखी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। एसडीएम के निर्देश पर गार्ड ने सूजा घोंपकर बाइकों के टायरों को पंचर कर दिया। यह भी पढ़ें- मंगलवार से पूरे जिले में लगेगा सहयोग शिविर, 10 दिनों में होगा मामलों का निपटारा जिससे अफरा तफरी मची रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...