कौशाम्बी, मार्च 5 -- सिराथू तहसील क्षेत्र में बुधवार व गुरुवार को रंगो का पर्व होली पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। सिराथू, पइंसा, अजुहा, शमशाबाद, टेढ़ी मोड़, गुलमीपुर, कड़ा धाम, देवीगंज बाजार और दारानगर बाजार समेत तहसील क्षेत्र के लगभग सभी गांवों और कस्बों में रंग, गुलाल और पकवानों की खुशबू के बीच होली का पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। पर्व के दिन सुबह से ही बच्चे, बूढ़े और जवान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते नजर आए। जगह-जगह युवा डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। बहुत से स्थानों पर लोगों ने फाग गाकर होली का आनंद लिया, वहीं कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। घरों में गुजिया, पापड़, दही-बड़े और अन्य पारंपरिक पकवानों की खुशबू से पूरा वातावरण महक उठा। देवीगंज बाजार में आयोजित महिला होली मिलन समारोह विशेष आकर्षण ...