फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 22 -- कायमगंज, संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पितौरा में प्रदर्शन किया। तहसील के लिए निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्य गेट पर रोक दिया। कुछ देर धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। काफी देर बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के खटीमा से विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भुवन चंद्र कापड़ी तथा पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पुत्र युवा कांग्रेस नेता उमर खुर्शीद की अगुवाई में पितौरा स्थित जाकिर महल के सभा भवन में सभा आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- राहुल ...