कौशाम्बी, जनवरी 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू तहसील के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। नायब तहसीलदार अतुल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान तहसील के सामने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लगाए गए ठेले, अस्थायी दुकानें व अन्य अतिक्रमण का हटवाया गया। नायब तहसीलदार ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि तहसील परिसर व सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान लेखपाल दिलीप कुमार सहित तहसील प्रशासन के कर्मचारी, राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.