रुडकी, सितम्बर 11 -- रुड़की, संवाददाता। एग्रीस्टैक योजना के तहत भूमिधरी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए तहसील रुड़की के सभी राजस्व ग्रामों में ग्राम-स्तरीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में किसानों का निःशुल्क पंजीकरण कर यूनिक फार्मर आईडी जारी की जाएगी। इसके लिए तहसील कार्यालय की ओर से ग्रामवार रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद संबंधित पटवारी और लेखपाल अपने निर्धारित ग्रामों में रोस्टर के अनुसार शिविर लगाएंगे। शिविर का उद्देश्य किसानों को घर के नजदीक ही पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...