आगरा, दिसम्बर 29 -- भीषण सर्दी के चलते वादकारियों को दूरदराज से आने में दिक्कतें आ रही हैं। इसकी वजह से तहसील सदर के अधिवक्ता पांच जनवरी 26 तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस संबंध में तहसील बार एसोसिएशन सदर के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, तहसीलदार न्यायिक, एआईजी स्टांप, नायब तहसीलदार आदि को पत्र भेजकर लंबित वादों में अग्रिम तारीख नियत करने का आग्रह किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि 29, 30, 31 दिसंबर, एक, दो, तीन व पांच जनवरी तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ, लाल बहादुर राजपूत, श्याम सुंदर शर्मा, अमरनाथ पाठक, सतीश बघेल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...