पीलीभीत, जून 25 -- पूरनपुर। तहसील के पुराने भवन ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से अधिवक्ता इस जर्जर भवन को ध्वस्त कराने की मांग कर रहे थे। हांलाकि भवन को तोड़ने के दौरान कई अधिवक्ताओं का काम प्रभावित रहा। तहसील का पुराना भवन काफी जर्जर और गिरताऊ हालत में था। अधिवक्ता काफी समय से सुरक्षा के मददेनजर इस भवन को ध्वस्त कराने की मांग कर रहे थे। दरआसल इस पुराने भवन के चारों ओर अधिवक्ताओं के चैंबर हैं। उनमें वादकारियों का भी आना जाना लगा रहता है। भवन के गिरने से हादसे की आशंका बनी हुई थी। अधिवक्ताओं की मांग पर छह महीने पहले इस भवन की नीलामी 21 लाख में हुई थी। ठेकेदार ने असमर्थता जताते हुए उसे ध्वस्त कराने से मना कर दिया था। इससे पहले भी एक बार भवन नीलाम हुआ था लेकिन फिर भी उसे ध्वस्त नहीं कराया जा सका। अधिवक्ताओं ने डीएम से उसे न...