पीलीभीत, फरवरी 5 -- बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में 29 किसानों का धान न खरीदे जाने से भड़के किसानों ने तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम से धान खरीदवाए जाने की मांग की। एसडीएम ने सचिव व एएमओ की कड़ी फटकार लगाते हुये किसानों का धान राइसमिलों पर उचित मूल्य पर बिक्री करवाए जाने के निर्देश दिए। बीसलपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति में चल रहे धान क्रय केंद्र बंद हैं। काफी दिन पहले ही धान क्रय केंद्रों पर खरीद बंद कर दी गई थी। किसान अपना धान तुलवाने के लिए महीनों से इंतजार कर रहे हैं। किसानों का धान न खरीदे जाने से भड़के किसान तहसील कार्यालय जा धमके किसानों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय से धान तुलवाए जाने की मांग की। एसडीएम ने मंडी सचिव नाजिम अली व एएमओ जयसिंह की फोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए किसानों का धान रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.