तहसील कर्मी को जान से मारने की धमकी का आरोप
मऊ, मई 26 -- घोसी। तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर कार्यरत एवं फौजदारी अहलमद का कार्य देख रहे घोसी कोतवाली क्षेत्र के छपरा चक मुस्तफा गांव निवासी यशवंत कुमार के मोबाइल पर सोमवार की शाम सात बजे किसी व्यक्ति ने फोन करके गाली गलौज करते हुए उन्हें व उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरे फोन काल से तहसील कर्मी काफी भयभीत हो गया। पीड़ित तहसील कर्मी यशवंत कुमार ने क्षेत्राधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.