पिथौरागढ़, जून 19 -- राकेश तिवारी, धारचूला। नगर मुख्यालय स्थित तहसीलदार आवासीय परिसर में वर्षों से खड़ी एक बोलेरो वाहन में शुक्रवार दिन के समय अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कार किसकी है पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- तहसील आवासीय परिसर में खड़ी बोलेरो में लगी आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...