सुल्तानपुर, मार्च 13 -- कादीपुर, संवाददाता । पुराने आवासीय कब्जे के आधार पर दर्ज हुई आबादी के क्षेत्रफल में ओवरराइटिंग मामले में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। मामला बुढ़ाना गांव संबंधी है। जिसके संबंध में रजिस्ट्रार कानूनगो राम प्रवेश ने कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक बुढ़ाना निवासी रामसुमिरन निषाद के पक्ष में गाटा संख्या 181 मि रकबा 0.006 हेक्टेयर आबादी घोषित की गई थी। रामसुमिरन के मरने के बाद उनकी पत्नी मालती और पुत्र अभिषेक ने कूटरचित 49 च तैयार कराकर अपने पैरोकार के माध्यम से नामांतर बही में ओवरराइटिंग करके क्षेत्रफल बढ़ाकर 0.019 हेक्टेयर करा लिया। जांच के मामला पकड़ में आया तो केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...