प्रयागराज, मई 12 -- तहसीलों में सुनवाई न होने से जिले में तमाम फरियादी रोजाना आ रहे हैं। हालात यह है कि मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा न जनसुनवाई शुरू की तो लोगों का जमावड़ा लग गया। हर बार संपूर्ण समाधान दिवस और रोजाना सुनवाई के बाद इतने अधिक फरियादियों के मुख्यालय पर आने के कारण सभी हैरान हैं। हालांकि तहसीलों में सुनवाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब सभी एसडीएम को ऑनलाइन जोड़ा जा रहा है। जिस तहसील की समस्या आती है, डीएम सीधे वहां के एसडीएम से ऑनलाइन बात कराकर समस्या का निस्तारण करने के लिए कह रहे हैं। मंगलवार को आई शिकायतों के बाद डीएम ने कई एसडीएम को निर्देश दिया कि वो रोजाना सुनवाई करें और अपने स्तर पर जांच करें, जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो और नागरिक वहां से मुख्यालय तक अनावश्यक परेशान न हों। यह भी पढ़ें- शिकायतों पर सुनवाई ...