जौनपुर, जून 21 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की फरियाद सुनकर उनका समाधान किया गया। कुल 929 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें से 7.5 फीसदी यानी 70 मामलों का समाधान किया गया। मुख्य आयोजन केराकत तहसील में हुआ। यहां जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने लोगों की फरियाद सुनकर समाधान किया। यहां 30 मामलों का समाधान हुआ। ज्यादातर मामले चक पर कब्जा करने, भूमि पर कब्जा करने सहित अन्य तरह के राजस्व से जुड़े रहे। हुरहुरी निवासी रामअसरे मौर्य ने भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस पर मात्र 37 मामलों का हुआ निस्तारण शिकायतकर्ता ने बताया कि सहखातेदार द्वारा भूमि पर कब्...