गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम(अमर मौर्य)। हरियाणा प्रदेश में गुरुग्राम की तहसीलों में नए सर्किल दर से सबसे अधिक दो हजार रजिस्ट्री हुई है। एक से चार अप्रैल तक 1770 करोड़ की प्रॉपर्टी, 89 करोड़ के स्टॉम्प, 4.61 करोड़ के पंजीकण शुल्क आया है। प्रदेश को सबसे अधिक राजस्व गुरुग्रााम से मिलता है। ऑनलाइन रजिस्ट्री करने में दूसरे नंबर पर फरीदाबाद, तीसरे नंबर पर करनाल जिला रहा है। हरियाणा के 22 जिलों में 11 हजार रजिस्ट्री एक से चार अप्रैल तक नए सर्किल दर से रजिस्ट्री हुई है। इसमें प्रॉपर्टी की कीमत 3490 करोड़ रुपये , 186 करोड़ रुपये के स्टॉम्प खरीदे और 11 करोड़ पंजीकरण शुल्क लिया गया। 1770 करोड़ की प्रॉपर्टी, 89 करोड़ के स्टॉम्प, 4.61 करोड़ के पंजीकण शुल्क आया है। अप्रैल में चार दिनों में 1770 करोड़ की प्रॉपर्टी, 89 करोड़ के स्टॉम्प, 4.61 करोड़ के...