गुड़गांव, नवम्बर 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को जिले के तहसीलों में रजिस्ट्री को पूरी तरह पेपरलेस, पारदर्शी और लोगों अनुकूल बनाने के लिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी राजस्व कर्मियों को नई डिजिटल प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसका संचालन आईटी डिवीजन हरियाणा की विशेषज्ञ टीम ने किया। आईटी जीएम संदीप शिरा ने राजस्व कर्मियों ने तकनीक के विभिन्न चरणों पर पूछे सवालों के जवाब दिए। जीएम-आईटी संदीप शिरा ने कहा कि यह प्रणाली राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता, गति और विश्वसनीयता को नए स्तर तक ले जाने वाली महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है। आईटी टीम ने पोर्टल के तकनीकी फीचर्स पर लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.