तहसीलों में आई कई शिकायतें, कई को प्रतिकूल प्रविष्टि
प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज। जिले की विभिन्न तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। कई अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। सोरांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 552 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 390 राजस्व, 85 पुलिस, 21 विकास विभाग तथा 56 अन्य विभागों से संबंधित थीं। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। हंडिया तहसील में उपजिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर लेखपाल नजमुज्जमा उस्मानी (क्षेत्र बढ़ौली) तथा लेखपाल विनय कुमार यादव (क्षेत्र हरीपुर उर्फ मिश्रपुर) को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। फूलपुर तहसील में आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही मिलने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.