गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। जिले के तहसीलों में अवैध कॉलोनियों की ऑनलाइन रजिस्ट्री पर रोक लगाने और निगरानी के लिए सरकार नए सॉफ्टवेयर लागू किया है, ताकि मिलीभगत से होने वाली अवैध रजिस्ट्रियों को रोका जा सके। सिर्फ वैध कॉलोनियों की रजिस्ट्रियां ही हों। गुरुग्राम तहसील में 17 अवैध कॉलोनियों की ऑनलाइन रजिस्ट्री पर नजर रखने के लिए आवश्यक सूचना के बोर्ड लगाया गया है। राजस्व विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों में होने वाली धांधली और फर्जी रजिस्ट्रियों पर अंकुश लगाना है। इसमें पहले डीड राइटर और अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध फीस लेकर रजिस्ट्री की जाती थी। इसके लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू किया गया है, जो सिर्फ वैध कॉलोनियों की रजिस्ट्रियों को ही होने देगा। गुरुग्राम तहसील में लगाए गए आवश्यक बोर्ड में कहा गया है कि गुरुग्राम तहसील के सभी गांव, न...