प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव आयुक्त अशोक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक की गई। उन्होंने बताया कि तहसील बार के चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम 15 से 22 अप्रैल तक बढ़ाया जाएगा। 26 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दो दिवस में मतदाता सूची पर आपत्ति का निस्तारण करने के बाद 30 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 4, 5 मई को सभी प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया करेंगे। 6 मई को प्रत्याशियों के परिचय की जांच की जाएगी। 7 मई को प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद चुनाव में लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। 20 मई को चुनाव होगा। बार के चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद तहसील परिसर में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बैठक के दौरान सहायक चुनाव आयु...