काशीपुर, अक्टूबर 5 -- गदरपुर। संवाददाता। सरकारी डाक से छेड़छाड़ करने और तहसीलदार से अभद्रता के मामले में डीएम ने कार्रवाई करते हुए गदरपुर तहसील में कार्यरत नायब नाजिर को कलेक्ट्रेट से अटैच कर दिया है। आरोपी नायब नाजिर लंबे समय से तहसील में तैनात था। डीएम के जांच के आदेशानुसार तहसील में नायब नाजिर के पद पर कार्यरत मो. उमर पर एसडीएम के द्वारा नीलामी प्रक्रिया को लेकर जारी सरकारी डाक पर अंकित तिथिओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। जिसके कारण नीलामी को भी स्थगित करना पड़ा। जब इस संबंध में तहसीलदार लीना चंद्रा ने नायब नाजिर से पूछताछ की तो आरोप है कि नायब नाजिर ने तहसीलदार से अभद्रता करते हुए मारपीट करने की कोशिश की थी। हालांकि यहां घटना दो से तीन महीने पुरानी है। तहसीलदार ने मामले में शिकायत डीएम नितिन सिंह भदौरिया से की थी। अब डीएम ने 30 सितंबर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.