गाजीपुर, जून 27 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने धारा 33 प्रकरण में न्यूनतम प्रगति पर तहसीलदार सेवराई को स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने स्टाम्प, वाहन कर रायलटी, वसूली,भू राजस्व की वसूली, जनपद के बड़े बकायेदारों की सूची की समीक्षा की। वसूली का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें। जिससे सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया...