तहसीलदार पर रोपी गई धान जुतवाने का आरोप, जांच की मांग
शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- खुटार। कोर्ट में विचाराधीन भूमि पर रोपी गई धान की फसल नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ट्रैक्टर से जुतवाने का आरोप लगाते हुए महिला ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी भी दी है। गांव हर्रायपुर निवासी कमलजीत कौर ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी गैरमौजूदगी में उत्तराखंड के नैनीताल निवासी राज सिंह ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ पति लवदीप को बहला-फुसलाकर उनकी जमीन का बैनामा करा लिया। मामले में उसने न्यायालय में बैनामा निरस्त कराने का वाद दायर किया है, जो विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि उसने 16 जून को खेत में धान की रोपाई कराई थी। अगले दिन राज सिंह नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी रोपी गई फसल ट्रैक्टर से जुतवा दी। इधर, तहस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.