लखीमपुरखीरी, मई 11 -- बम्हनपुर। स्थानीय प्रशासन की सक्रियता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रविवार को तहसीलदार दिव्यांशु शाही ने दौलतापुर पंचायत घर पर लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। तहसीलदार दिव्यांशु शाही के साथ राजस्व विभाग की टीम और ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि स्व-गणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का आधार है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हर परिवार अपनी सही जानकारी दर्ज कराए, जिससे पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। तहसीलदार ने सभी से जनगणना के पोर्टल पर अपने परिवार का डाटा खुद अपलोड करने का तरीका बताया। यह भी पढ़ें- तहसीलदार ने लोगों को दी स्व गणना प्रक्रिया की जानकारी साथ लेखपाल अ...