रामपुर, मई 12 -- क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी अवैध डंपरों का संचालन जारी है। सोमवार को माटखेड़ा के पास स्वार तहसीलदार आकाश संत ने अवैध खनन में डंपर सीज कर दिया। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि डंपर तहसीलदार द्वारा अवैध डंपर को सीज किया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...