मुरादाबाद, फरवरी 28 -- होली पर्व को देखते हुए ठाकुरद्वारा के तहसीलदार प्रवीण कुमार सुरक्षात्मक दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्र जायजा ले रहे हैं। शनिवार को तहसीलदार अपनी टीम के साथ सुरजन नगर क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय लालापुर पीपलसाना प्रथम में पहुंचे। यहां पर बच्चों ने पहले से ही होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाने की तैयारी की हुई थी। बच्चों के बीच पहुंचे तहसीलदार प्रवीण कुमार को बच्चों और अध्यापकों ने गुलाल लगाकर एवं गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रधानध्यापक बब्बू कुमार, सहायक अध्यापक हेमवीर सिंह,कुलदीप कुमार, शुभम कुमार,महेश कुमार, शालिनी, रेनू, राजवीर सिंह, पीयूष कुमार,विशाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.