अयोध्या, जून 10 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील सभागार बीकापुर में तहसीलदार की अध्यक्षता में जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन प्रगणकों को विशेष रूप से बुलाया गया, जिनकी कार्य प्रगति का औसत अपेक्षाकृत कम पाया गया था। समीक्षा के दौरान हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों की प्रगति का आकलन किया गया। प्रत्येक प्रगणक को छह-छह गांवों का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में कुल 118 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों की समीक्षा की गई। तहसीलदार दिनेश कुमार ने सभी संबंधित कर्मियों को गुरुवार तक हाउस लिस्टिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग के अमित कुमार श्रीवास्तव, जनगणना सहायक/ राजस्व निरीक्षक मुहम्मद असलम तथा कंप्यूटर ऑपरेटर तरुण मिश्रा सहित जनगणना कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनगणना कार्य के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं की जानकारी ...