कानपुर, मई 3 -- सरसौल। महाराजपुर के डोमनपुर निवासी किसान को मुर्दा दिखाकर फर्जी वरासत कर दी गई थी। शिकायत के बाद जांच हुई तो इसमें वरासत फर्जी पाई गई है। इसे जल्द निरस्त कराया जाएगा। महाराजपुर के डोमनपुर निवासी श्रीकांत द्विवेदी ने शनिवार को नर्वल तहसील में एसडीएम से फर्जी वरासत कर दिए जाने की शिकायत की थी। पीड़ित का कहना था कि उनको मुर्दा दिखाकर वरासत के द्वारा दूसरों के नाम खतौनी में जमीन चढ़ा दी गई। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने जांच तहसीलदार को दी थी। तहसीलदार नर्वल सत्यपाल प्रजापति ने रविवार को गांव पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। यह भी पढ़ें- फर्जी बेटे व पत्नी बनाकर जीवित की कर दी वरासत जिनके नाम वरासत की गई थी उनके बारे में जानकारी की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। तहसीलदार नर्वल सत्यपाल प्रजापति ने बताया 2014 में वरासत ...