तहसीलदार ने अपनी गाड़ी से पीड़ित को पहुंचाया अस्पताल
गोंडा, सितम्बर 6 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। बाढ़ के पानी के बीच सांपों का खतरा भी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। माझा क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर सर्पदंश की दो घटनाएं सामने आईं। परास पट्टी मझवार निवासी राजित राम (35) शनिवार को बाढ़ के पानी से घिरे अपने घर में छप्पर के नीचे चारपाई पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान छप्पर में रखा सामान निकालने के लिए जैसे ही उन्होंने हाथ बढ़ाया, वहां छिपे सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सैनी ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। उस समय ऐली-परसौली बाढ़ चौकी पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। बाढ़ प्रभावितों को लंच पैकेट बांट रहे तहसीलदार आशुतोष पांडे को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया। अपनी सरकारी गाड़ी से राजित राम को तत्काल सीएचसी तरबगं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.