सिद्धार्थ, जनवरी 10 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। फार्मर रजिस्ट्री की जांच करने पहुंच शोहरतगढ़ के तहसीलदार को पीटने, सरकारी कागजात फाड़ने व सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोपी सीएससी संचालक को नामजद करते हुए पुलिस ने छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केस तहसीलदार के अर्दली की तहरीर पर दर्ज किया गया है। गुरुवार दोपहर बाद शोहरतगढ़ तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव नकाही में स्थित सहज जन सेवा केंद्र पर फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति देखने पहुंचे थे। इस दौरान वहां खड़े कुछ किसानों से उन्होंने आने का कारण पूछा तो बताया कि वह लोग फार्मर रजिस्ट्री कराने आए हैं। इस पर तहसीलदार ने सीएससी संचालक जीतू चौधरी से करने को कहा तो उसने अभी खाली नहीं हैं कह कर टालने की कोशिश की। इसके बाद तहसीलदार से झड़प होने लगी। मामला काफी बढ़ा तो कुछ लोग मौके पर पहुंच...