सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- सुलतानपुर। लंभुआ तहसील के सहिनवा गांव के पंचायत भवन, खलिहान व तालाब के विवादित भूखंड से अवैध कब्जा हटाने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर तहसीलदार समेत तीन अधिकारियों पर अवमानना नोटिस जारी हुई है। हाईकोर्ट ने मामले को 27 अप्रैल को सूचीबद्ध कर जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता विश्राम भारती द्वारा दायर जनहित याचिका में तीन मार्च 2025 को कोर्ट ने प्रशासन को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई थी। इसे लेकर याचिकाकर्ता ने अवमानना के लिए दण्डित करने की याचिका दाखिल की है। यह भी पढ़ें- आदेश का पालन नहीं हुआ , तो वन सचिव को हाजिर होना होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...