बदायूं, मार्च 23 -- तहसीलदार के व्यवहार से आहत महिला अधिवक्ता ने आत्मदाह की कोशिश की। सोमवार दोपहर को दातागंज बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष व महिला अधिवक्ता ने तहसील परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। मौके पर मौजूद अधिक्ताओं ने महिला अधिवक्ता के हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल छीनकर उसकी जान बचाई। घटना से अफसरों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की तहसील के अफसरों संग बैठक जारी है। दातागंज के तहसीलदार के व्यवहार से क्षुब्ध महिला अधिवक्ता कई बार डीएम से मुलाकात कर शिकायत कर चुकी है। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.