सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के देवरिया चमन गांव में शुक्रवार को तहसीलदार रविकुमार यादव के मौजूदगी में क्रॉप कटिंग कराया गया। इस दौरान रेंडम विधि से चयनित कृषक गिरधर प्रसाद चौधरी पुत्र द्वारिका प्रसाद के खेत में सांख्यिकीय पद्धति के तहत फसल की कटाई कर उत्पादन का आंकलन किया गया। निर्धारित माप के अनुसार 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में की गई कटाई में कुल 8.80 किलोग्राम फसल उत्पादन प्राप्त हुआ, जो मौसम के प्रतिकूल प्रभाव के चलते औसत पैदावार से कम पाया गया। इस प्रक्रिया के माध्यम से फसल उत्पादन का वैज्ञानिक आकलन सुनिश्चित किया गया, जिससे ग्राम व तहसील स्तर पर कृषि उत्पादन के सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। तहसीलदार रविकुमार यादव ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग कृषि आंकलन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया ह...