हापुड़, अप्रैल 18 -- धौलाना-तहसील परिसर में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब तहसीलदार प्रवेश कुमार और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोक शुरू हो गई। इसके बाद किसान कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए। इसके बाद जमकर नारेबाजी हुई। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ता अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार से मिलने धौलाना तहसील में आए थे। उनकी अनुपलब्धता या देरी के कारण किसान कार्यालय के पास ही जमीन पर शांतिपूर्वक बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब तहसीलदार प्रवेश कुमार वहां पहुंचे, तो उन्होंने किसानों को जमीन पर बैठा देख आपत्ति जताई। किसानों का आरोप है कि अधिकारी ने सख्त लहजे में कार्यकर्ताओं से यहां से भागो, यहां मत बैठो, जैसे शब्दों का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य के व्यवहार से नाराज शिक्षकों ने काटा...