फिरोजाबाद, मई 16 -- टूंडला, गांव नगला खरगा निवासी कालीचरन शनिवार को टूंडला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। जमीन का सरकारी बंटवारा न्यायालय द्वारा अंतिम डिग्री जारी होने के बाद आर-सिक्स रजिस्टर में दर्ज हो चुका है। जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि इसके बाद भी कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा पांच महीने से आदेश को खतौनी पर अंकित नहीं किया है। बार-बार चक्कर काटने के चलते मजदूरी नहीं कर पा रहा है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। डीएम ने इस शिकायत को सुनने के बाद तहसीलदार टूंडला को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि एक घंटे में समस्या का निस्तारण कराएं तथा आख्या दें। पीड़ित बुजुर्ग के चेहरे पर यह आदेश सुन राहत के भाव आए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं एसएसपी आदित्य लांग्हे संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों पर गंभ...