सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र ने सोमवार को विकास परियोजनाओं, पर्यटन कार्यों, कानून व्यवस्था और विभिन्न सरकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। रामपुर मनिहारान तहसील निर्माण, स्पोर्ट्स कॉलेज बेहट और मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज परियोजनाओं में देरी पर गंभीर रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी, लापरवाही या मानकों से समझौता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषी संस्थाओं व ठेकेदारों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- ग्रामीण विकास परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर मां शाकंभरी देवी सिद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.