कन्नौज, मई 7 -- तहसीलदार तिर्वा ने न्यायलाय में घुसकर तोड़फोड़ करने, सरकारी रिकाॅर्ड फाड़ने तथा तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देने को लेकर एक अधिवक्ता के खिलाफ तिर्वा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तहसीलदार अवनीश कुमार ने तिर्वा कोतवाली में अधिवक्ता सुधीर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहसीलदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 17 अप्रैल को वह सरकारी काम से लखनऊ गए हुए थे। उसी समय अधिवक्ता सुधीर यादव तहसीलदार न्यायालय में घुस आए। न्यायालय में रखी उठाकर फेंक दी। टेबल पर रखे सरकारी रिकाॅर्ड के साथ छेड़छाड के साथ ही एक आदेश की कापी भी फाड़ दी। बाद में तहसीलदार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तिर्वा कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार की तहरीर पर न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचाने, रिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.